- Hindi News
- केवी 2 में एनुअल स्पोर्ट्स डे स्टूडेंट्स ने दिखाई खेल प्रतिभा
केवी-2 में एनुअल स्पोर्ट्स-डे स्टूडेंट्स ने दिखाई खेल प्रतिभा
जालंधर | केवी2 जालंधर कैंट में एनुअल खेल दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत वेलकम सांग और मार्च पास्ट से की गई। इसमें स्कूल के 500 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। लड़कों की 100मी रेस, लोंग जंप, हाई जंप, रिले रेस, 80मी ओपन रेस, 400मी रेस आदि करवाए गए। छोटे बच्चों ने लेमन रेस और बोरी रेस में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल एसके भाटिया ने बच्चों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी बहुत जरूरी है। इसमें हिस्सा लेने से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसमें टीचर नीलम सहगल, कोच सतवंत कौर, सुखविंदर कौर और डॉ. आरडी गौतम थे।
केवी-2 के अनुअल स्पोर्ट्स-डे के मौके पर शपथ ग्रहण करते स्टूडेंट्स। -भास्कर