पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालंधर | सेंटसोल्जर डिग्री कॉलेज की ओर से गांव नुस्सी

जालंधर | सेंटसोल्जर डिग्री कॉलेज की ओर से गांव नुस्सी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | सेंटसोल्जर डिग्री कॉलेज की ओर से गांव नुस्सी में सफाई जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें 150 ग्रेजुएट स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। उन्होंने भारत देश हमारा है, सफाई हमारा नारा है, स्वच्छता ही सुंदरता है, जहां सफाई वहां खुदाई और सफाई भगाए बीमारी आदि का संदेश दिया। स्टूडेंट्स ने लोगों को सफाई और सेहत का आपसी नाता समझाते हुए कहा कि तंदरुस्त जीवन और निरोग सेहत के लिए अपने घर में, आस पास, वातावरण को साफ रखना चाहिए। उन्होंने सभी को स्वच्छ भारत का नारा अपनाने को कहा। यहां प्रिंसिपल वीना दादा, प्रो. रेखा ठाकुर, प्रो. रविपाल और प्रो. जगदेव थे।

सेंट सोल्जर स्टूडेंट्स ने निकाली स्वच्छ भारत रैली