पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केवी 1 को ओल्ड स्टूडेंट्स ने दी सरस्वती की मूर्ति

केवी-1 को ओल्ड स्टूडेंट्स ने दी सरस्वती की मूर्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | केन्द्रीयविद्यालय नंबर 1 जालंधर कैंट की ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ने मिलकर स्कूल को मां सरस्वती की मूर्ति दी। माता सरस्वती की मूर्त 9 फीट ऊंची है। एसोसिएशन के सैक्रेटरी कंवलजीत सिंह पन्नू का मानना है कि केवी में पढ़ते हुए हम पर मां सरस्वती का आशिर्वाद हमेशा बना रहा है। इस स्कूल में पढ़ ज्यादातर हमारे साथी आर्मी, एयरफोर्स, नेवी आईएएस , आईपीएस, पीपीएस और नेवी में हैं। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन 19 और 20 दिसंबर को अपनी सिल्वर जुबली मनाने जा रही है। इस दौरान एक कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें एक्स टीचर सम्मन पात्रा को सम्मानित किया जाएगा। मां सरस्वती की मूर्ति को स्कूल में स्थापित करते हुए अवतार सिंह चेरी, जगदीप वालिया, माला पराशर, प्रितपाल सिंह, चेयरपर्सन जुबली ऑर्गनाइजिंग कमेटी सुखविंदर कौर प्रो, डीके जोशी, जेसी विर्क और सैक्रेटरी कंवलजीत सिंह पन्नू मौजूद थे।