- Hindi News
- नकोदर में लड़कियों ने झांसे में लेकर लूटा
नकोदर में लड़कियों ने झांसे में लेकर लूटा
थानासिटीपुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से लूटने के आरोप में एक महिला और दो पुलिस मुलाजिमों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने महिला एक पुलिस मुलाजिम को गिरफ्तार कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। शिवम लूथरा वासी सुराजगंज जालंधर ने बताया कि वह जालंधर के कॉलेज में बीए का स्टूडेंट है। अपनी कार से स्थानीय धार्मिक स्थान में माथा टेकने आया था। माथा टेकर वापस लौटने लगा तो बाहर उसे दो लड़कियां मिलीं। उसे देखकर हंस रही थी। लड़कियों ने उसे कहा कि उनके घर में कोई नहीं है। इस पर वह उनके साथ चला गया। वहां पहले ही एक महिला मौजूद थी। अंदर जाकर बैड पर बैठ गए। बातें शुरू होेते ही दो पुलिस मुलाजिम सतनाम सिंह और जोगा आए और उसकी फोटो खींचने लगे। शिवम ने आरोप लगाया कि वे व्यक्ति उसकी जेब से चार हजार रुपए, 15-20 अमरीकी डॉलर, सोने की चेन छीन ली। उन्होंने उसे मोबाइल बेचकर उन्हें रुपए देने के लिए धमकाया। वह मौका मिलते ही वहां से फरार हो गया और थाने में शिकायत दी।
पुलिस ने कथित आरोपी महिला राणो, पुलिस मुलाजिम सतनाम सिंह को गिरफ्तार करके एक दिन का रिमांड हासिल किया है। एक पुलिस मुलाजिम जोगा अभी फरार है।