पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोसायटी ने गैरेज की जगह पर दुकानें बनाने का आरोप लगाया

सोसायटी ने गैरेज की जगह पर दुकानें बनाने का आरोप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिल्वर ओक में पार्किंग की जमीन बेची

नकोदररोड कीसिल्वर ओक अपार्टमेंट रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान नरेश सरना, एग्जीक्यूटिव मेंबर पत्रकार रमन कुमार और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। वह इंसाफ चाहते हैं। प्रधान सरना ने प्रेस कांफ्रेंस में 26 कनाल जमीन पर फ्लैट बनाने को लेकर नगर निगम की ओर से पास किया गया नक्शा दिखाया। सरना का कहना है कि चोपड़ा साहब ने एक साजिश के तहत सोसायटी के साथ धोखा किया है। नक्शे के अनुसार बी ब्लाक और सी ब्लाक के लिए पार्किंग कम गैरेज की 10,000 वर्ग फुट जमीन और सी ब्लाक की बेसमेंट में पार्किग की 4500 वर्ग फुट जमीन रखी गई थी। सरना बोले - दस हजार वर्ग फुट जमीन पर तो दुकानें बना कर बेच दीं और सी ब्लॉक के बेसमेंट में दो फ्लैट बना कर बेच दिए। इसलिए तीन ब्लॉक में 74 फ्लैट हैं। सी ब्लैक में 26 तो अन्य में 24-24 फ्लैट। धोखाधड़ी में नगर निगम और राजस्व विभाग लिप्त है। सरना बोले कि यह कैसे हो सकता है कि जमीन के एक तिहाई की रजिस्ट्री पर नगर निगम ने नक्शा पास कर दिया। वह तो इंसाफ चाहते हैं। उनका चोपड़ा साहब से कोई पर्सनल झगड़ा नहीं है। अगर पंजाब फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन जमीन पर कब्जा ले लेती है तो सोसायटी वाले तो कहीं के नहीं रहेंगे। सोसायटी ने पुलिस कमिश्नर युरिंदर सिंह हेयर से मांग की है कि उन्हें जल्द इंसाफ दिलवाया जाए। सोसायटी जल्द ही डीसी और नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन देगी, ताकि जांच हो सके कि वह कौन से सरकारी नौकर शाह थे, जिनकी मदद से यह धोखाधड़ी की गई है।

à एसीपी (वेस्ट) रविंदर पाल सिंह संधू का कहना है कि केस से जुड़े हर पहलू की जांच चल रही है। केस से जुड़े दस्तावेज जुटाएं जा रहे हैं।

सोसायटी प्रधान नरेश सरना, एग्जीक्यूटिव मेंबर पत्रकार रमन कुमार और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद कुमार प्रेस वार्ता करते हुए।

चार दिसंबर को दर्ज हुआ था पर्चा | सोसायटीके प्रधान सरना की शिकायत पर थाना भार्गव कैंप में 4 दिसंबर को मॉडल टाउन के रहने वाले सेंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा और उनके बेटे राजन चोपड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया था। आरोप है कि पीएफसी की 6 कनाल 17 मरले जमीन को खुद की बता कर अनिल चोपड़ा ने फ्लैट बेच दिए थे। जमीन पर अगर पीएफसी कब्जा लेती है तो ब्लॉक गिराना पड़ सकता है।