- Hindi News
- जमीन का सौदा कर 15 लाख की ठगी करने पर बाप बेटे पर केस दर्ज
जमीन का सौदा कर 15 लाख की ठगी करने पर बाप-बेटे पर केस दर्ज
जालंधर| जमीनका सौदा कर करीब 15 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में महेंद्रू मोहल्ला के भोला शंकर और उसके बेटे रिंकू पर केस दर्ज हुआ है। एसएचओ बिमल कांत ने बताया कि अभी दोनों फरार है। पुलिस को दिए बयान में मॉडल टाउन के यश खन्ना ने आरोप लगाया कि उक्त बाप बेटे ने जमीन के नाम पर साढ़े नौ लाख ठगे। इसी तरह गार्डन कालोनी के हरप्रीत सिंह ने बताया कि उससे साढ़े पांच लाख रुपए ठग लिए।