- Hindi News
- गुरुद्वारा मॉडल टाउन के मैनेजर को पटियाला में ट्रक ने कुचला
गुरुद्वारा मॉडल टाउन के मैनेजर को पटियाला में ट्रक ने कुचला
जालंधर/पटियाला| जालंधरके गुरुद्वारासिंह सभा मॉडल टाउन के मैनेजर 65 वर्षीय प्रीतम सिंह को पटियाला में ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खरड़ के रहने वाले प्रीतम सिंह रेलवे स्टेशन के फाटक के पास रोड क्रॉस कर रहे थे। तभी रेलवे पुलिस थाने की तरफ जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। लोगों ने शोर मचाया, लेकिन ट्रक की ब्रेक नहीं लगी। वह पिछले पहिए के नीचे गए। लाश को राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है।