- Hindi News
- 21 जनवरी को बस स्टैंड का चार्ज पंजाब रोडवेज को मिलेगा
21 जनवरी को बस स्टैंड का चार्ज पंजाब रोडवेज को मिलेगा
बसस्टैंड कासंचालन करने वाली एमएसके प्रोजेक्ट इंडिया का आठ साल का कांट्रैक्ट खत्म होने पर पंजाब रोडवेज 21 जनवरी को चार्ज मिलेगा। पंजाब रोडवेज ने बीओटी के आधार पर बस स्टैंड का निर्माण करने तथा आठ साल तक संचालन कर उससे होने वाली आमदन प्राप्त करने का अधिकार एमएसके प्रोजेक्ट को दिया था। रोडवेज के साथ हुए समझौते के मुताबिक अप्रैल 2014 को बस स्टैंड का चार्ज रोडवेज को मिलना था। प्रोजेक्ट जीएम वीके शर्मा ने बताया कि मामले बाबत पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से 21 जनवरी तक का स्टे लिया गया था। जिसके बाद रोडवेज ने भी स्टे के खिलाफ कोर्ट में रिट दायर कर दी। इसके बाद कोर्ट ने स्टे हटा लिया। कंपनी दोबारा कोर्ट में गई तो कोर्ट ने 21 जनवरी तक कंपनी को कार्य करने की इजाजत दे दी। हालांकि बस स्टैंड से होने वाली आमदनी अब नए बैंक खाते में जमा होगी। यह पैसा उसे मिलेगा जिसके पक्ष में केस जाएगा।