पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हावड़ा एक्सप्रेस से गिरकर जख्मी व्यक्ति ने तोड़ा दम

हावड़ा एक्सप्रेस से गिरकर जख्मी व्यक्ति ने तोड़ा दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरी, लूट, तस्करी के मामलों में तीन भगोड़े गिरफ्तार

जालंधर | हावड़ाएक्सप्रेससे गिरकर जख्मी हुए 40 साल के व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। यूपी के जय प्रकाश ने बताया कि उसका साला रामदीन अमृतसर के जगतपुरी भट्ठे पर रहता था। वहीं काम करता था। वह 7 दिसंबर को गांव से वापस अमृतसर हावड़ा ट्रेन से लौट रहा था। तभी जालंधर स्टेशन के पास ट्रेन से पैर स्लिप होने के कारण ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। सिविल अस्पताल में शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

बशीरपुराफाटक पर ट्रेन से कटा 35 साल का जवान | बशीरपुरारेलवे फाटक के पास करीब 35 साल का जवान ट्रेन की चपेट में गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हेड कांस्टेबल हरजिंदर ने बताया कि शव कि शिनाख्त होने पर 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दा घर में रख दिया गया है।