- Hindi News
- सुरक्षा मिलने पर सब्जी मंडी से फड़ियां हटाने का काम टला
सुरक्षा मिलने पर सब्जी मंडी से फड़ियां हटाने का काम टला
जालंधर | मार्केटकमेटी की तरफ सब्जी मंडी में लगती फड़ियों को शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए कमेटी ने बाकायदा 11 दिसंबर तक लोगों को खुद ही फड़ियां हटाने के लिए नोटिस दिया था। लेकिन ऐन माैके पर सुरक्षा मिल पाने के कारण फड़ियां हटाने का काम टाल दिया गया। नई जगह मार्केट कमेटी प्रति फड़ी 1500 रुपए महीने चार्ज करेगी। जबकि मौजूदा जगह पर काेई आमदनी नहीं हो रही। 364 फड़ी वाले हैं। ऐसे में कमेटी इनसे किराया वसूलने के लिए जोर लगाए हुए हैं। वहीं, फड़ी वालों के समर्थन में आए जागृति कामगार मोर्चा के प्रधान मंजीत सिंह सरोया ने बताया कि फड़ी वाले कमेटी द्वारा नई जगह पर शिफ्ट करने का विरोध करते हैं।