- Hindi News
- लम्मा पिंड चौक के पास गोली चलने की अफवाह से हड़कंप
लम्मा पिंड चौक के पास गोली चलने की अफवाह से हड़कंप
लम्मापिंडचौक में देर रात अहाते के सिंडीकेट से कैश लूट गोली चलने की सूचना से पुलिस तंत्र में हड़कंप मच गया। एडीसीपी वन परमजीत सिंह और एसीपी नार्थ अमनीत कौंडल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे तो पता लगा कोई लूट हुई है और ही गोली चली है। अहाते के लोगों में शराब पीने के बाद आपस में लड़ाई हुई है।
सिंडीकेट के कैश कलेक्टर सुभाष ने बताया, वह ड्राइवर पवन और उसके दोस्त दीपक के साथ लम्मा पिंड चौक के अहाते से कैश कलेक्ट करने गए हुए थे। कैश कलेक्ट करके जब वह और पवन गाड़ी में बैठ गए, तभी अलैंटरा कार सवार चार लोगों ने आकर दीपक के सिर पर तलवार मार दी। तभी पवन ने उक्त लोगों को देख गाड़ी भगानी शुरू कर दी। इस पर हमलावरों में से एक ने गोली चला दी जो कार की पिछली सीट के दरवाजे पर लगी। सुभाष ने कहा कि गाड़ी को भगा लेने के कारण उनका कैश बच गया।
दूसरी तरफ गोली चलने और लूट की खबर फैलते ही एडीसीपी वन परमजीत सिंह, एसीपी नार्थ अमनीत कौंडल और थाना चार के एसएचओ सुमित सूद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि गोली चलने की सूचना आई थी। गाड़ी के दरवाजे पर गोली नहीं लगी है। निशान किसी नुकीली चीज से बना है। इलाके के लोग बता रहे थे कि अहाते में शराब पीने के बाद उक्त लोगों ने हंगामा किया है। इसके बाद हुई लड़ाई में किसी ने दीपक के सिर पर कांच की बोतल मारी है। दीपक पूरी तरह से नशे में चूर होने के कारण मीडिया और पुलिस अधिकारियों से भी बदसलूकी कर रहा था। इस कारण पुलिस उसे पकड़कर मेडिकल के लिए ले गई।