पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता रानी चौक के पास चोरी का सामान बेचने आए दो पकड़े

माता रानी चौक के पास चोरी का सामान बेचने आए दो पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भार्गवकैंप पुलिस ने माता रानी चौक के पास चोरी का सामान बेचने आए दो लोगों से पांच मोबाइल और एक सिलेंडर पकड़ा है। इनकी पहचान भार्गव कैंप के सन्नी कुमार और सुनील कुमार के रूप में हुई है। एसएचओ जोगिंदर ने बताया कि सन्नी और सुनील दोनों स्पोर्ट्स का सामान बेचते हैं। थाना दो और तीन में दोनों के खिलाफ जेबकतरी के मामले दर्ज हैं। वहीं 120 फुटी रोड पर अपनी सब्जी मंडी से साइकिल चोरी करते समय एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी खूब पिटाई की। इसके बाद मौके पर आई पीसीआर टीम ने आरोपी को लोगों से छुड़वाया।