- Hindi News
- चौगिट्टी फाटक पर इलेक्ट्रीशियन ट्रेन की चपेट में आया
चौगिट्टी फाटक पर इलेक्ट्रीशियन ट्रेन की चपेट में आया
चौगिट्टीफाटक केपास देर रात शौच को गए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। अंबेडकर नगर के महेश कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई मुकेश (28) इलेक्ट्रीशियन था। देर रात साढ़े बारह बजे मुकेश शौच करने के लिए चोगिट्टी फाटक के पास ट्रैक पर गया था, तभी मुकेश किसी ट्रेन की चपेट में गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मुकेश की मौत हो गई। जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयानों के आधार 174 की कार्रवाई की गई है।