एनआरआई का सामान खुर्द करने पर केस
जालंधर| थानाडिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने अमन नगर में कपूरथला के एनआरआई सतनाम सिंह के घर और दुकान पर कब्जा कर सामान खुर्द-बुर्द करने को लेकर तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। केस में अमन नगर के दलवीर सिंह, कमल पार्क के चरनजीत सिंह और प्रदीप को आरोपी बनाया गया है। सतनाम का आरोप था कि इन लोगों ने एक साजिश के तहत उसके घर दुकान पर कब्जा कर लिया। उसके घर और दुकान का सामान भी खुर्द-बुर्द कर दिया।