- Hindi News
- करंट लगने से दूसरी मंजिल से गिरा इलेक्ट्रीशियन
करंट लगने से दूसरी मंजिल से गिरा इलेक्ट्रीशियन
जालंधर| फुटबालचौक के पास घर की दूसरी मंजिल पर बिजली ठीक कर रहा इलेक्ट्रीशियन करंट लगने से गिर गया। इससे उसका दाया पैर टूट गया। सिविल अस्पताल में भर्ती हरबंस नगर के इलेक्ट्रीशियन राम (42) पुत्र शीश राय ने बताया कि वह शुक्रवार को फुटबाल चौक के पास एक घर में बिजली की तारें ठीक करने आया था। जब वह दूसरी मंजिल पर सीढ़ी के सहारे तारों को ठीक कर रहा था तो उसे करंट लग गया। वह दूसरी मंजिल से सीढ़ियों से सीधा नीचे गिरकर जख्मी हो गया।