- Hindi News
- कपूरथला जेल मेंं सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत
कपूरथला जेल मेंं सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत
कपूरथलाजेलमें सजा भुगत रहे लेसड़ीवाल के रहने वाले कैदी की बीमारी के चलते सिविल अस्पताल में मौत हो गई है।
आदमपुर रोड के लेसड़ीवाल गांव के रहने वाले नेक राज ने बताया कि उसका भतीजा शम्मी कुमार (33) टैक्सी ड्राइवर था। आमदपुर पुलिस ने 2012 में उसे 40 किलो डोडे के साथ गिरफ्तार किया था। शम्मी पिछले दो साल से कपूरथला मॉडर्न जेल में सजा भुगत रहा था। एक महीने पहले उसकी जेल में तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। शम्मी के हाथ पांव सूजने के साथ उसे भूख भी नहीं लगती थी। वीरवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल लाया गया था। शुक्रवार सुबह छह बजे उसकी मौत हो गई। शम्मी के परिवार में प|ी और तीन बेटियां हैं।