- Hindi News
- बारिश से प्लांट बंद, अब मार्च तक नहीं बनेंगी सड़कें
बारिश से प्लांट बंद, अब मार्च तक नहीं बनेंगी सड़कें
शहरमें सड़कोंकी दशा से हर कोई वाकिफ है। अगर कोई वाकिफ नहीं है तो वह है निगम प्रशासन। निगम प्रशासन जाए जाए इसके लिए लोगों ने समय-समय पर प्रदर्शन किए। लेकिन सड़कें नहीं बनीं अब निगम अधिकारियों को एक और बहाना मिल गया है। बारिश हो गई है और सर्दी बढ़ गई है, सड़क बनाएंगे तो टूट जाएंगी। गर्मियों का इंतजार कीजिए। यही क्रम पिछले तीन साल से चल रहा है।
पहले बरसात के कारण सड़कें नहीं बनी। फिर सर्दी से पहले टेंडर लगाने और काम शुरू करने में देरी हुई। अभी शहर की बाहरी 6 रोड्स ही बन सकी थीं कि सर्दी ने जोर पकड़ लिया। इससे बिटुमिन गर्म करना और उसका बजरी से जोड़ बनना मुश्किल है। वैसे भी सर्दियों में बिटुमिन के प्लांट बंद हो जाते हैं। ऐसे में सड़क का मटीरियल मंगवाना मुश्किल है। वहीं, नगर निगम की बीएंडआर ब्रांच से पता चला है कि सिटी की 20 टूटी सड़कें बनाने के लिए बीते महीने निगम हाउस ने मंजूरी दे दी थी। इसके लिए 25 करोड़ के टेंडर भी लगे। लेकिन ठेकेदारों को पेमेंट लेट कर दी गई। फिर राज्य सरकार से 10 करोड़ रुपए आने की आस बंधने पर ठेकेदार काम के लिए तैयार हुए। कुछ ठेकेदारों ने आधा दर्जन सड़कों के 30 से 50 लाख रुपए तक के काम भी करवाए लेकिन ज्यादा बजट वाली सड़कों पर अभी तक काम शुरू ही नहीं हुआ। अब प्लांट अगले साल मार्च महीने में तापमान बढ़ने के बाद ही शुरू होंगे।
भगत सिंह चौक के पास टूटी पड़ी सड़क। -भास्कर
} बीएसएफ चौक से पीएपी चौक तक।
} बस्ती बावाखेल पुली से लेकर सरस्वती विहार।
} शेरशाह कालोनी की मेन रोड्स।
} महक सिनेमा के सामने इंडस्ट्री एरिया में।
} किशनपुरा में चक चुसैना बिजली घर के सामने।
} बाबू जगजीवन राम चौक से कादियां गांव तक।
खतरनाकसड़कें
}बस स्टैंड रोड।
} नामदेव चौक से लेकर बीएमसी चौक तक सर्विस रोड।
} बीएमसी चौक से लेकर वार मेमोरियल तक।
} होटल किंगस के सामने सर्विस लेन।
} देश भगत यादगार हाल के सामने सर्विस लेन।
} नकोदर रोड।
} गुरबंता सिंह मार्ग।
} 120 फुट रोड।
} बस्ती पीर दाद रोड।
} बस स्टैंड से लेकर गढ़ा तक।
} धीणा से जालंधर कैंट।
} तिलक नगर रोड से लेकर गीता कालोनी।
-कुलविंदर सिंह
बीएंडआरशाखा के निगरान इंजीनियर।
सड़कोंकी कंस्ट्रक्शन क्यों नहीं हो रही?
-टेंपरेचरमें गिरावट के चलते कंस्ट्रक्शन बंद कर दी है।
अबसड़कों क