पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलपीयू के 14 एमबीए स्टूडेंट्स को मिला 4.38 लाख रुपए का पैकेज

एलपीयू के 14 एमबीए स्टूडेंट्स को मिला 4.38 लाख रुपए का पैकेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद की कंपनी नेक्स्ट एजुकेशन इंडिया प्रा. लि. किया हायर

भास्कर न्यूज | जालंधर

हैदराबादकीकंपनी नेक्स्ट एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के एमबीए के 14 स्टूडेंट्स का चयन किया है। 4.38 लाख के वार्षिक वेतन पैकेज पर चयनित एलपीयू के यह स्टूडेंट्स बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के रूप में जून 2015 को नेक्स्ट एजुकेशन कंपनी में शामिल होंगे।

इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित स्टूडेंट्स भारत भर में मेट्रो शहरों में अपनी सेवाएं देंगे। नेक्स्ट एजुकेशन तेजी से बढ़ रही शिक्षा क्षेत्र की कंपनी है, जो लगातार भारतीय शिक्षा प्रणाली मेंं क्रांति ला रही है। यह कंपनी विशेष रूप से स्कूल और इंटर कॉलेज स्तर पर अध्ययन कर रहे युवाओं को कक्षा-अनुकूल और टीचर केंद्रित स्किल डेवलप करने के लिए लोकप्रिय है। वर्तमान में कई लाखों स्कूली स्टूडेंट्स इस कंपनी के 6000 से अधिक पार्टनर स्कूलों में इस तरह के नवीनतम प्रयासों के तहत शिक्षा हासिल कर रहे हैं। चयनित स्टूडेंट्स एलपीयू के महानिदेशक एचआर सिंगला ने कहा, हम अपने स्टूडेंट्स के लगभग सभी क्षेत्रों में चयनित होने पर खुश हैं। सभी फील्ड के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ड्राइव में बड़े मौके मिल रहे हैं। एमबीए के अलावा और कई फील्ड हैं, जहां काम करने के मौके स्टूडेंट्स को मिल रहे हैं। चयनित स्टूडेंट रितिका गाबा ने कहा, मैं बहुत ही खुश हूं कि मेरा चयन रचनात्मक और सामाजिक प्रयासों वाली कंपनी ने किया है। इस कंपनी के बेहतरीन स्किल सेट्स जैसे कि क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, डिसीजन मेकिंग और एबिलिटी टू वर्क मुझे और आगे बढ़ने में मदद करेंगे। चयनित एमबीए स्टूडेंट्स सतविंदर सिंह, पूजा बरूआ, पंकज धीमान, विक्रांत बहल, ओनेरजीत सिंह, मोहित चावला, मल्लिकार्जुन राव पालम, अश्विनी यादव, वी जगनबाबू, सुष्मिता जायसवाल, पवन श्रीधर कोरे, मानवी अदलखा, और एस गणेश।

एलपीयू के ये स्टूडेंट्स बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के रूप में जून 2015 को नेक्स्ट एजुकेशन कंपनी ज्वाइन करेंगे।