- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने निकाली एंटी रैबीज जागरूकता रैली
स्टूडेंट्स ने निकाली एंटी रैबीज जागरूकता रैली
जालंधर | मानवसहयोग स्कूल के टीचर वर्ग और स्टूडेंट्स के द्वारा गांव लवियां खुर्द में एंटी रैबीज जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। रैली में स्टूडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को पशुओं के काटने से फैलने वाली बीमारी रैबीज के कारण और बचाव के तरीके भी बताए। एंटी रैबीज रैली की शुरुआत प्रिंसिपल रजनी शर्मा ने की। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने रैली में हिस्सा लिया। गांव के लोगों ने बच्चों को सिर्फ बोलने का मौका दिया बल्कि रैबीज पर मिली जानकारी पर बच्चों को सराहा भी। बच्चों ने गांववालों को बताया कि पशु के काटते ही सबसे पहले एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाओ। बच्चों ने गांववालों के सहयोग की प्रशंसा की। प्रिंसिपल रजनी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाना ही काफी नहीं बल्कि बच्चे जो नई पीढ़ी के रूप में जानते हैं, हम चाहते हैं कि वह पुरानी पीढ़ी भी जाने और समझे। खास कर गांव के लोग जो कम जागरूक होते हैं।