सेंट सोल्जर में शेफ विशाल ने दिए टिप्स
जालंधर | सेंटसोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टैक्नोलॉजी में फूड प्रेपरेशन में स्टॉक के महत्व विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप करवाई गई। इसमें रमाडा होटल के एग्जीक्यूटिव शैफ विशाल ने बतौर वक्ता हिस्सा। शैफ विशाल ने होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स के टिप्स बताए। प्रिंसिपल भरत सिंहर बोरा ने बताया कि बीएससी होटल मैनेजमेंट और होटल मैनेजमेंट आईटीआई कोर्स करते स्टूडेंट्स को शैफ विशाल ने चाईनीज, थाई, मेक्सिकन, इंडियन और कॉन्टिनेंटल खाना बनाने की सामग्री उसके ब्रांड और क्वालिटी के बारे में बताया। शैफ विशाल ने स्टूडेंट्स को सूप को बनाने में प्रयोग होने वाली लिक्विड सामग्री के बारे में भी जानकारी दी। स्टूडेंट्स शिल्पा, मनप्रीत, इंद्र, राजेश्वरी, हरसिमरन, विशेष , रजनी, अमनदीप ने वर्कशॉप में हिस्सा लिया। प्रिंसिपल बोरा ने कहा कि खाना बनाने का एक ही तरीका है प्रैक्टिकल नॉलेज, उन्होंने शेफ विशाल के दिए टिप्स स्टूडेंट्स को याद रखने के लिए कहा।