- Hindi News
- केएमवी ने शुरू किया ‘प्रयास’ रिटेल आउटलेट
केएमवी ने शुरू किया ‘प्रयास’ रिटेल आउटलेट
जालंधर | केएमवीमें ‘प्रयास’ नामक एक रिटेल आउटलेट का आगाज किया। स्टूडेंट्स को पढ़ाने के अलावा केएमवी ने प्रोफेशनल और प्रैक्टिकल नॉलेज देने का वादा पूरा किया। औद्योगिक क्षेत्र में छात्राओं को एक सार्थक मंच देने के लिए और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘प्रयास’ नामक दुकान गांधियन स्ट्डीज सेंटर, विमन स्ट्डीज सेंटर में छात्राओं के संयुक्त प्रयासों से खोली गई है। छात्राओं को औद्योगिक और प्रबंधन की योग्यता देने के लिए उन्हें इस क्षेत्र में कुर्ते, डिजाइनर ड्रेसेस, डेकोरेटिव और आर्नामेंटल वस्तुएं, अचार, कनफेक्शनरी, कॉलेज बैग, पेंटिंग्स, ग्रीटिंग कार्ड, टी-शर्ट्स, कॉफी मग भी बिक्री के रखे गए हैं। बाहर से मंगवाई गई वस्तुओं को भी बहुत कम प्रोफिट पर बेचा जाता है। बेचने से मिला प्रोफिट छात्राओं के लिए करवाए गए भलाई कार्यक्रमों में निशुल्क शिक्षा के लिए, निशुल्क पुस्तकें देने पर खर्च की जाती है। है। प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा ने कहा कि छात्राओं को काम करने का मौका मिलेगा, अपने पैरों पर खड़ा होने का कॉन्फिडेंस भी आएगा।