- Hindi News
- सीटी होटल मैनेजमेंट में केक मिक्सिंग सेरेमनी
सीटी होटल मैनेजमेंट में केक मिक्सिंग सेरेमनी
जालंधर | प्री-किसमिसएक्टीविटीज के तहत सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी एचएचए, बीएससी एचएमसीटी और एमएससी एचएमसीटी से होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स ने क्रिसमस केक के लिए प्री-मिक्सचर में ड्राई फ्रूट्स डालकर तैयार किया। इसके तहत प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को मनाने के लिए क्रिसमस प्लम केक का साथ कई केक की विधिपूर्ण सामग्री तैयार की गई। सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट परिसर भी क्रिसमस थीम अनुरूप सजाया गया था। यह समारोह क्रिसमस त्योहार के एक पारंपरिक रिवाज के तहत आयोजित किया जाता है। सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्रिंसिपल रोहित सरीन ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर यह समारोह दिसंबर महीने के शुरुआती दिनों में आयोजित किया जाता है। प्रिंसिपल सरीन ने कहा कि ऐसे समारोहों में स्टूडेंट्स एंजॉय करते हैं और प्रैक्टिकल नॉलेज भी मिलती है। सीटी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है और शेफ वही है जिसको हर त्योहार के बारे में पता हो और वह बेसिक खाना बना सके।