- Hindi News
- सतलुज मोटर्स के डायरेक्टर बिल्खू ने एअरटेल के दफ्तर में जताया विरोध
सतलुज मोटर्स के डायरेक्टर बिल्खू ने एअरटेल के दफ्तर में जताया विरोध
...और खराब वाईफाई राउटर को टेडीबियर से बांधकर आग लगा दी
सतलुजमोटर्स लिमिटेडके डायरेक्टर टेक्निकल एंड मार्केटिंग कुलवंत एस बिल्खू ने शनिवार को नामदेव चौक के पास एअरटेल के आफिस के बाहर टेडीबियर से वाईफाई राउटर बांधकर आग लगा दी। उनका आरोप था कि उन्हें बीते एक माह से राउटर ठीक करवाने के लिए दौड़ाया जा रहा था। शाम को कंपनी के मैनेजर निप्पुन चीटू ने बिल्खू के घर पहुंचकर इंस्ट्रूमेंट चेंज कर दिया।
बिल्खू ने बताया कि अक्टूबर में उन्होंने एअरटेल का राउटर आदर्शनगर स्थित घर पर लगवाया था। 26 अक्टूबर को वह कनाडा चले गए। बिल की ऑनलाइन पेमेंट करते रहे। 13 नवंबर को जब घर लौटे तो राउटर बंद था। 20 नवंबर को ऑनलाइन मामले की शिकायत दी। कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह एअरटेल आफिस पहुंचा। वहां मैनेजर के कहने पर सर्विस सेंटर गया। दो दिन बाद लेने गए तो जवाब मिला कि जब ठीक होगा फोन पर बता देंगे। हफ्ते बाद राउटर मिला जो दो दिन चलकर फिर खराब हो गया। सर्विस सेंटर दोबारा गया तो लवली यूनिवर्सिटी के पास के बड़े सर्विस सेंटर भेजा गया। वहां गया तो पता चला कि राउटर का बिल देना होगा। जिस व्यक्ति ने राउटर लगाया था उसने कोई बिल नहीं दिया था। मैनेजर के पास दोबारा शिकायत लेकर गया। वह कोई रिस्पांसबिलिटी लेने को तैयार नहीं थी। इसकी वजह से राउटर में आग लगा दी। टेरेटरी सेल्स मैनेजर निप्पुन चीटू का कहना है कि सर्विस सेंटर की ओर से इंस्ट्रूमेंट में कोई गड़बड़ी हो गई थी, जिसे शनिवार को रिप्लेस कर दिया गया है। जांच करवाई जाएगी। गड़बड़ी कहां हुई। बिल्खू ने पिछले साल एंडेवर गाड़ी को लेकर फोर्ड के शोरूम में भी विरोध जताया था और अपनी गाड़ी पर पेट्रोल डालने की कोशिश की थी।
राउटर को टेडीबियर से बांध आग लगा दी। बोले - कंपनी चीज बेचकर उसकी रिस्पांसबिलिटी नहीं लेती।
सुनवाई हुई तो राउटर पर तेज डाला
कंपनी दफ्तर में प्रदर्शन करते बिल्खू।