पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूआरएमयू के गार्ड भूपिंदर सिंह टीम समेत एनआरएमयू में शामिल

यूआरएमयू के गार्ड भूपिंदर सिंह टीम समेत एनआरएमयू में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरीरेलवे मेंसयूनियन के वर्कर गार्ड भूपिंदर सिंह अपनी टीम के साथ नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन में शामिल हुए। एनआरएमयू के डिवीजनल सेक्रेटरी दलजीत सिंह और डिवीजनल प्रेसिडेंट शिवदत्त ने यूआरएमयू के वर्करों को अपनी टीम में शामिल किया। इस दौरान एनआरएमयू के एजेंडे और गतिविधियों के बारे में बताया।

नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के डिवीजनल सेक्रेटरी कामरेड दलजीत सिंह का कहना है कि एफडीआई के विरोध में रेलवे में सौ फीसदी हड़ताल होगी। फरवरी माह में डिवीजनल लेवल पर गेट रैली के बाद मार्च में जोनल लेवल पर गेट रैली होगी। अप्रैल में दस लाख वर्कर एकत्रित होकर संसद के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। यहीं पर हड़ताल की तारीख तय की जाएगी। अगर सरकार ने कर्मियों की मांगें मानीं तो कर्मचारी सड़क पर उतरेंगे। इस दौरान रेलवे से रिटायर हुए कामरेड बलदेवराज, प्रेम सिंह, अवतार सिंह और अश्विनी ने कामरेड दलजीत सिंह को यूनियन के साथ किए गए काम के बारे में बताया। यहां सेंट्रल वाइस प्रेसिडेंट जसमंगल सिंह, डिवीजनल प्रेसिडेंट शिवदत्त, ब्रांच सेक्रेटरी मनोज कुमार, ब्रांच प्रेसिडेंट परमिंदर सिंह पिंकी, बलराज, किशनपाल, अमित कुमार भी थे।