- Hindi News
- होशियारपुर के कांग्रेसी नेता डॉ. राजकुमार के भाई का झगड़ा
होशियारपुर के कांग्रेसी नेता डॉ. राजकुमार के भाई का झगड़ा
मोता सिंह नगर का झगड़ा थाने जाकर सुलझा
मोतासिंह नगर मेंशनिवार दोपहर होशियारपुर के कांग्रेसी नेता डॉ. राजकुमार के भाई जतिंदर का झगड़ा हो गया। मोता सिंह नगर के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने जतिंदर और उसके ड्राइवर पर मारपीट का आरोप लगाया। मामला थाना छह पहुंचा। पहले दोनों पर अमन शांति भंग का केस दर्ज करने की बात कही, मगर बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया। हालांकि जतिंदर का कहना था कि उन्होंने कोई मारपीट नहीं की। ड्राइवर के साथ गार्ड का झगड़ा हुआ था। गार्ड गुरसेवक सिंह ने बताया कि वह गेट पर ड्यूटी दे रहा था। इस दौरान एक गाड़ी आकर रुकी। जतिंदर कोठी में चला गया जबकि उसका ड्राइवर कुछ देर बाद एक घर के बाहर बाथरूम करने लगा। उसने रोका तो ड्राइवर गुरविंदर ने मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद जतिंदर ने भी आकर उससे मारपीट की। वहीं डॉ. राजकुमार के भाई जतिंदर का कहना है कि वह अपने रिश्तेदार के घर आए थे। वह कोठी से बाहर आए तो देखा कि गार्ड और ड्राइवर के बीच झगड़ा हो रहा था। उन्होंने रोकना चाहा तो गार्ड ने उनसे भी हाथापाई की। उन्होंने गार्ड को नहीं पीटा। थाना छह के एसएचओ निर्मल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया है। पहले वह केस दर्ज करवाने की बात कह रहे थे, मगर बाद में उन्होंने आपस में राजीनामा कर लिया। गौर हो कि डॉ. राजकुमार का होशियारपुर में राज स्केनिंग के नाम पर सेंटर है। उन्होंने 2012 में चब्बेवाल से कांग्रेस की टिकट से विधायक का चुनाव लड़ा था, मगर वह हार गए थे। डॉ. राजकुमार का जालंधर के कपूरथला चौक स्थित सुपर स्केनिंग सेंटर में भी शेयर है। उनका भाई जतिंदर रेडियोलोजिस्ट बताया जा रहा है।