हरिवल्लभ महाकुंभ का निमंत्रण कार्ड जारी
श्रीबाबा हरिवल्लभसंगीत महासभा ने शनिवार को जनरल बॉडी मीटिंग में 26 दिसंबर से होने वाले संगीत सम्मेलन का निमंत्रण कार्ड जारी किया और कमेटियों का गठन किया। 23 दिसंबर से मुकाबले शुरू होंगे और 26 दिसंबर से हरिवल्लभ शुरू होगा। इसी मौके पर लाइफ टाइम मेंबरशिप भी खोली। सर्किट हाउस में बैठक की अध्यक्षता प्रधान ओपी सेठ कर रहे थे।
महासचिव पू्र्णिमा बेरी ने बताया कि इस बार नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर ने सभा ने कुछ प्रमुख कलाकारों को स्पांसर किया है। उपाध्यक्ष अरूण कपूर, डायरेक्टर इंजीनियर एसएस अजिमल और मेजबान आशु सिंगला ने बताया कि 23 से 25 तारीख तक हरिवल्लभ संगीत प्रतियोगिता करवाई जा रही है। देवी तालब मंदिर में एंट्रीज 22 तारीख को शाम पांच बजे तक ली जाएगी। उसी समय ड्रा निकाल कर लिस्ट जारी की जाएगी। सम्मेलन में अाने वाले लोगों के लिए बैठने ओर खाने और रहने का प्रबंध किया है। उन्होंने बताया कि जो भी संगीत प्रेमी दूसरे राज्यों से रहे हैं। उनके रहने के लिए भी प्रबंध किए जा रहे हैं। सम्मेलन की शुरुआत हसन हैदर खान एंड पार्टी की ओर से शहनाई वादन से होगी। संजीव झा और मनीश कुमार ध्रुपद गायन करेंगे। उस्ताद अमजद अली खान और कावल्य कुमार मेन आकर्षण होंगे। आशु सिंगला ने कहा कि श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत महासभा के लाइफ मेंबर बनने के लिए 5100 रुपए योगदान रखा गया है।
महासभा सदस्यों ने बताया कि लाइफ मेंबरशिप कुछ समय के लिए खोली गई है। इच्छुक लोग 9463244446 पर संपर्क कर सकते हैं।
कमेटियां गठित