- Hindi News
- सैदां गेट से 11 साल का बच्चा लापता, अपहरण का केस
सैदां गेट से 11 साल का बच्चा लापता, अपहरण का केस
सैदांगेट मेंमामा के घर रहता 11 साल का बच्चा दो दिन पहले लापता हो गया। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स के चलते थाना चार पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। दो दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। सैदां गेट के रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि वह कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। उनका भांजा गौरव शुरू से उनके साथ रहता था। उसकी थोड़ी मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह उनके साथ दुकान पर ही बैठता था। वीरवार को वह शाम सात बजे दुकान से घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसकी काफी तलाश की, मगर नहीं मिला। उन्हें शक है कि उनके भांजे का अपहरण कर लिया गया है। हालांकि फिरौती संबंधी कोई फोन नहीं आया है। एसएचओ सुमित सूद का कहना है कि बच्चे की तलाश के लिए पुलिस ने बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सभी थानों में फोटोग्राफ भेजे हैं। कोर्ट के आदेशों के बाद बच्चे के लापता मामले में अपहरण का केस दर्ज किया जाता है। पुलिस बच्चे को ढूंढने में हर संभव प्रयास कर रही है।
गौरव