- Hindi News
- ड्राइवर की आंखों पर हाई बीम लाइट पड़ने से पलटा ट्राला, बड़ा हादसा टला
ड्राइवर की आंखों पर हाई बीम लाइट पड़ने से पलटा ट्राला, बड़ा हादसा टला
जालंधर कैंट | कंटेनरले जा रहा ट्राला कैंट रेलवे स्टेशन के पास पलट गया। ट्राला एक तरफ और कंटेनर दूसरी तरफ पलट गया। ड्राइवर को चोटें आईं। उसे 108 एंबुलेंस से जौहल अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर ने बताया कि अंधेरा होने और साथ में सामने से वाहनों की लाइट आंखों में पड़ने से उसे डिवाइडर दिखाई नहीं दिया। ट्राले का टायर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे ट्राला पलट गया। कंटेनर दूसरी दूसरी जाकर गिरा। पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर और ट्राले को साइड किया।