पलटी जीप से 10 पेटी शराब बरामद
भास्कर न्यूज | जालंधर/लुधियाना
थानादुगरी पुलिसने इलाके में पलटी एक जीप से दस पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने जीप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान फिल्लौर के गांव चक माजरा के रहने वाले गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। अफसर हरदीप सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर को जब वह इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सामने से एक स्काॅर्पिओ जीप आई। इसके चालक ने पुलिस को देख कर जीप ओर तेज कर ली। तभी आगे मोड़ पर जाकर जीप बेकाबू होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि तभी पुलिस पर्ची मौके पर पहुंच गई। जब उन्होंने जीप के पास जाकर देखा तो उस मे से 10 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है।