- Hindi News
- 42 दिन में पुलिस मुंजाल की गली से भी निकल नहीं पाई
42 दिन में पुलिस मुंजाल की गली से भी निकल नहीं पाई
शहीदउधम सिंहनगर में 2 नवंबर को चीनी व्यापारी राजीव मुंजाल के घर में लूट करने वाले लुटेरों का सुराग लेने के लिए हिरासत में लिए गए नौकर कुक को पुलिस ने फिलहाल छोड़ दिया है, लेकिन जब तक असली लुटेरे पकड़े नहीं जाते, वे संदेह के घेरे में है। लूट हुए 42 दिन हो चुके हैं। खुद पुलिस कमिश्नर युरिंदर सिंह हेयर से लेकर उनके जूनियर जांच कर चुके हैं। डीसीपी नवीन सिंगला का कहना है कि पुलिस ने फिर से शून्य से जांच शुरू की है। डीसीपी बोले कि आंशका है कि लूटकांड में कोई भेदी है, लेकिन वह कौन है को लेकर एक विशेष टीम जांच कर रही है। डीसीपी ने कहा कि अब तक की जांच में नौकर या कुक ने कोई कनेक्शन तो नहीं जुड़ा, लेकिन जब लुटेरे लूट कर रहे थे तो उनके बारे में हुलिए और अहम जानकारी मिली है। इसी आधार पर जांच चल रही है। पुलिस लुटेरे से मिलते हुलिए के संदिग्ध ट्रेस कर जांच कर रही है।
डीसीपी का दावा था कि पुलिस जल्द ही मामला ट्रेस कर लेगी। 2 नवंबर की रात जब मुंजाल सैर करने के लिए घर से निकले थे कि उनके घर में लुटेरे धमके थे। वे घर में रखी मोटी रकम लूट कर उनकी कार ले गए थे। कार तो ज्योति नगर से मिल गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
चीनी व्यापारी मुंजाल के घर लूट