एक भी हत्या आरोपी नहीं पकड़ा गया
जालंधर | जॉनमर्डर केस में फरार गैंगस्टर रॉकी, एसआर मोटर्स के मालिक मुकेश सेठी, राजा सईपुरिया के भतीजे विक्की सईपुरिया और अजय कुमार बागी को पुलिस दो सप्ताह बाद पकड़ नहीं पाई। पुलिस इस बीच उनके ठिकानों पर रेड कर चुकी है, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना सात के एसएचओ बलविंदर सिंह विर्क का कहना है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए मुखबिरों की मदद ले रही है। आरोपी घटना के बाद से ही अपने मोबाइल बंद कर चुके हैं। अर्बन इस्टेट फेज-2 में सब-वे रेस्टोरेंट के बाहर 27 नवंबर को बस्ती शेख के चाय आम मोहल्ला के चरण कमल उर्फ जॉन मल्ली पर अटैक किया गया था। अटैक में बुरी तरह से घायल हुए जॉन की दो दिन बाद मौत हो गई थी। जॉन की मौत के बाद ही पुलिस ने केस दर्ज करवाया गया था।
जॉन मर्डर केस : दो सप्ताह बीत गए