- Hindi News
- घर में घुसे थे चोर, स्क्रैप कारोबारी आया ताे किया दातर से हमला
घर में घुसे थे चोर, स्क्रैप कारोबारी आया ताे किया दातर से हमला
मिट्ठापुरकेएकता विहार में शुक्रवार देर रात स्क्रैप कारोबारी आधिश सूद के घर पर दो चोर घुस गए। उस समय कारोबारी सूद परिवार के साथ अमृतसर गए हुए थे। रात को जब वह घर लौटे तो चोर सामान चुरा रहे थे।
घर का दरवाजा खुला देख जैसे ही वह अंदर गए तो चोरों ने उन पर हमला कर दिया। एक सिर पर दातर मारा और भाग गया। दूसरे चोर से कारोबारी और उनका बेटा भिड़ गया। बाप-बेटे ने चोर को पकड़ा तो वह बेहोशी का नाटक करने लगा। उन्हें लगा कि वह बेहोश है। वह बाहर आकर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने लगे। तभी पीछे से उनकी घर की 15 फीट की दीवार फांदकर चोर भाग गया। जाते समय चोर का मोबाइल वहां गिर गया, जिसे पुलिस को सौंप दिया है। इससे पहले भागे चोर का उनके दामाद ने पीछा भी किया था, मगर वह हाथ नहीं सका। सूचना के बाद एसीपी मॉडल टाउन बलविंदर इकबाल सिंह काहलों और थाना सात पुलिस देर रात मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को मोबाइल के डायल्ड कॉल से कुछ नंबर मिले हैं। उससे केस ट्रेस होने की संभावना है। सिविल अस्पताल में कारोबारी के सिर पर पांच टांके लगाए गए।
बेटे का सोमवार को पेपर था इसलिए रात को ही लौटने का प्रोग्राम बना
चोर अलमारी का मेन लॉक तोड़ चुके थे।
आधिश सूद बेटे दिव्यम के साथ घटना की जानकारी देते हुए।
रॉ मटीरियल खरीदने-बेचने वाले आधिश सूद ने बताया कि वह बेटे दिव्यम और प|ी के साथ एकता विहार में रहते हैं। उनकी दोनों बेटियां शादीशुदा है। वह साले की 25वीं सालगिरह में भाग लेने के लिए अमृतसर गए थे। उन्होंने रविवार रात लौटना था, लेकिन दसवीं में पढ़ते बेटे दिव्यम का सोमवार को मैथ्स का पेपर था। दिव्यम के कहने पर वह शुक्रवार देर रात करीब सवा एक बजे घर के लिए चल पड़े। उनके दामाद प्रभजोत टिंबर स्टोर के मालिक सन्नी भी साथ थे। उन्होंने उनके घर ही सोना था। वह बाहर थे। उन्होंने मेन लॉक का ताला खोला और अंदर चले गए। लकड़ी वाले दरवाजे का लॉक टूटा था। उन्हें शक पड़ा। अंदर गए तो कमरे की लाइट जल रही थी। वह बेटे के साथ कमरे में गए तो दोनों युवक अलमारी से सामान चुरा रहे थे। उन्होंने जाते ही पकड़ लिया। एक के हाथ में दातर था, जो उनके सिर पर मारकर भाग गया। दूसरे वाले को उन्होंने पकड़ लिया। उसकी छित्तर परेड की। तभी दामाद भी अंदर गए और लोग भी इकट्ठे हो गए। कारोबारी का कहना है कि घर में सोने के जेवर, दस हजार रुपए और सारा सामान था, जो बच