15 को होगी नामांकन पत्रों की जांच
जालंधर| कैंटबोर्ड के चुनावों को लेकर 12 दिसंबर को दावेदारों द्वारा जमा करवाए गए नामांकन पत्रों की जांच 15 दिसंबर को की जाएगी। चुनाव अधिकारी परनीत भारद्वाज ने बताया कि जांच सोमवार सुबह कैंट बोर्ड दफ्तर में की जाएगी। जांच के समय सिर्फ दावेदारों को अंदर आने की अनुमति हाेगी। 16 दिसंबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।