जालंधर और सोनीपत के बीच फाइनल आज
बलवंत सिंह कपूर अंडर-17 हॉकी
जालंधर। 11वेंआल इंडिया सरदार बलवंत सिंह कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल जालंधर और सोनीपत के बीच खेला जाएगा। शनिवार को हुए सेमीफाइनल में सीआरजेड स्कूल सोनीपत ने बाबा गुरमुख सिंह उत्तम सिंह स्कूल खडूर साहब को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सरकारी माडल स्कूल जालंधर ने एकतरफा मुकाबले में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को 7-2 से हराया। पहले सेमीफाइनल में सोनीपत और खडूर साहिब मैच फुल टाइम तक 3-3 से ड्रॉ रहा। पेनल्टी शूटआउट में सीआरजेड सोनीपत ने 5-3 की लीड हासिल कर मैच जीता। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा।