- Hindi News
- इंक्वायरी सिस्टम फेल वेटिंग वालों को परेशानी
इंक्वायरी सिस्टम फेल वेटिंग वालों को परेशानी
इंक्वायरी सिस्टम फेल वेटिंग वालों को परेशानी
जालंधर.इंडियनरेलवे रिजर्वेशन इंक्वायरी सिस्टम फेल हो चुका है। पिछले दो दिन से सिस्टम चल नहीं रहा है। इसकी वजह से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सिस्टम पर जब पीएनआर नंबर को डालकर वेटिंग टिकट को चेक किया जा रहा है तो उस पर सिस्टम को टेंपरेरी रूप से सस्पेंड बताया जा रहा है। इसके अलावा दूसरी साइट्स का भी यही हाल है। इसके विकल्प के रूप में यात्री अपने पीएनआर नंबर को 139 नंबर पर एसएमएस करके अपने टिकट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।