गुरदास मान को लिविंग लीजेंड अवार्ड
गुरदास मान को लिविंग लीजेंड अवार्ड
जालंधर | गुरदासमान को गायकी की दुनिया में उनके योगदान के लिए लिविंग लीजेंड अवार्ड दिया गया। रविवार को पीएपी ग्राउंड में हुए म्यूजिक अवार्ड्स पंजाबी में पंजाबी गानों, एलबमों, म्यूजिक और पंजाबी फिल्मी गानों के गायकों, म्यूजिक डायरेक्टर और गीतकारों को अवार्ड दिए गए। कमाल खान और रूबी खान को बेस्ट वोकलिस्ट सिंगर के अवार्ड मिले। इसमें संगीतकार चरणजीत आहुजा, गायक सिरदूल सिकंदर, सुरिंदर शिंदा, मास्टर सलीम, जैजी बी, सुरवीन चावला, निक्कू, नछत्तर गिल और रविंदर ग्रेवाल मौजूद रहे।