- Hindi News
- गुम हो रहे बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई जाएं : करीमपुरी
गुम हो रहे बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई जाएं : करीमपुरी
जालंधर| बहुजनसमाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी ने जालंधर समेत दूसरे जिलों में से रहस्यमय हालात में गुम हो रहे और अगवा किए जा रहे बच्चों के मामले के लिए स्पेशल टीम बनाए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि गांव रेरू से करीब अढ़ाई महीने पहले एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया था, जिसका पुलिस आज तक पता नहीं लगा सकी है। इस तरह की और घटनाएं भी हो चुकी हैं। यह संवेदनशील मामला है।
प्रदेश सरकार पुलिस को इस तरह के अपराध को रोकने की तरफ विशेष टीम बनानी चाहिए। बसपा की तरफ से शुरू की गई पंजाब बचाओ मुहिम के तहत 15 दिसंबर को फगवाड़ा में चेतना मार्च निकाला जाएगा। इसमें नशे के खात्मे, सेहत शिक्षा में सुधार, बेरोजगारी दूर करने आदि मुद्दों पर बात की जाएगी।
अवतार सिंह करीमपुरी