- Hindi News
- सीपीटी एंट्रेस एग्जाम में स्टूडेंट्स ने दिखाई िवशेष िदलचस्पी
सीपीटी एंट्रेस एग्जाम में स्टूडेंट्स ने दिखाई िवशेष िदलचस्पी
सीपीटीके लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा ली गई। दो सेशन में लिखित परीक्षा हुई। 10.30 से 12.30 बजे तक हुए पहले सेशन की लिखित परीक्षा में बच्चों से अकाउंट्स के 60 सवाल और लॉ के 40 सवाल पूछे गए। दूसरे सेशन जो 2 से 4 बजे तक हुआ में मैथ्स और इकोनोमिक्स के 100 सवाल पूछे गए।
सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर गर्ल्स में बने सेंटर में 250 बच्चों ने परीक्षा दी। पुलिस लाइन्स की पलक ने कहा कि एग्जाम इस बार ठीक आया था।
सब सिलेबस में से ही था। चौगिट्टी की मनप्रीत ने कहा कि पेपर अच्छा हो गया। ईजी था। अर्बन इस्टेट की रहने वाली अंशु ने कहा कि पिछली बार के मुकाबले पेपर इस बार आसान था।
सीए का पेपर देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर आतीं छात्राएं।
9 दिसंबर को रद्द हुए ग्रेजुएशन क्लासेज के पांचवें सेमेस्टर का कंपल्सरी पंजाबी का पेपर रविवार को लिया गया। पेपर डेढ़ बजे से साढ़े चार बजे तक हुआ। पेपर देकर बाहर निकले स्टूडेंट्स ने बताया कि इस बार पेपर ठीक हो गया। एचएमवी की बीएससी इकोनोमिक्स की स्टूडेंट मिशा और श्रद्धा ने बताया की पांच सवाल थे। पेपर आसान था। किरण बाला ने कहा कि पिछली बार भी पूरी तैयारी करके आए थे लेकिन पेपर कैंसिल हो गया था, इस बार पहले से तैयारी की हुई थी बस थोड़ी रिवीजन की। एग्जाम अच्छा हो गया। सुखदीप ने बताया कि एग्जाम सिलेबस में से ही था और कोई दिक्कत नहीं हुई। प्रिया ने कहा कि सारे प्रश्न सिलेबस में दिए टॉपिक में से ही थे और पढ़े हुए थे इसलिए कोई दिक्कत नहीं हुई।