- Hindi News
- काले रंग वाले लोग धूप ज्यादा सेकें डॉ. चोडा
काले रंग वाले लोग धूप ज्यादा सेकें- डॉ. चोडा
जालंधर| कालेरंग के लोग धूप ज्यादा सेकें। काली चमड़ी के कारण उनके शरीर में विटामिन डी बनने की प्रक्रिया धीमी होती है। गोभी, मेथी, दूध और पनीर हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है। धूम्रपान और शराब से भी हड्डियां खराब होती हैं, जिससे फ्रेक्चर हुए मरीज देर से या ठीक ही नहीं होते। रविवार को कपूरथला रोड स्थित चोडा अस्पताल में बोन डेंसिटी कैंप लगाया गया। अस्पताल के डॉ. नरेश चोडा ने बताया कि कैंप में 45 मरीजों की बोन डेंसिटी चेक की गई। मौके पर डॉ. अरपन चोडा भी मौजूद रहीं।