ललियां कलां में भ्रूण हत्या पर सेमिनार
जालंधर | ललियांकला में सामाजिक सुरक्षा स्त्री बाल विकास जिला प्रशासन की तरफ से भ्रूण हत्या रोको जागरूकता प्रोग्राम करवाया गया। यह सेमिनार ललियां कला, सामाजिक सुरक्षा स्त्री, बाल विकास जिला प्रशासन, नेहरू युवा केंद्र के जिला यूथ कोआर्डिनेटर सैमसन मसीह के निर्देशों पर क्लस्टर क्लब श्री गुरु रविदास यूथ एसोसिएशन विशेषरपुर के प्रधान गोविंद सिंह की अध्यक्षता में हुआ। यहां ग्रंथी जसवंत सिंह, देवराज, कुलदीप सिंह, तरसेम लाल, विजय कुमार, सुनीता, नरिंदर कौर थी।