- Hindi News
- नेहरू गार्डन देश का पहला स्कूल होगा जहांं पढ़ाया जाएगा एनर्जी सेविंग सब्जेक्ट
नेहरू गार्डन देश का पहला स्कूल होगा जहांं पढ़ाया जाएगा एनर्जी सेविंग सब्जेक्ट
राष्ट्रीयऊर्जा दिवस पर रविवार को स्टूडेंट्स प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए बात तो नहीं कर पाए, मगर ऊर्जा मंत्री पियूष गोयल से जरूर रूबरू हुए। राज्य से सिलेक्ट तीन स्कूलों में सभी जालंधर के ही थे। तय कार्यक्रम के तहत 15 बच्चों ने सवाल पूछने थे। मगर ऐन मौके पर तीन और अंत में एक ही सवाल पूछने का मौका दिया गया।
सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन स्कूल की छात्रा गुरसिमरन ने ऊर्जा मंत्री से सवाल किया कि एनर्जी सेविंग मैनेजमेंट ग्राउंड लेवल यानी की छोटी कक्षाओं करिकुलम में क्यों नहीं होता? तालियां बजाते हुए ऊर्जा मंत्री ने तुरंत जवाब दिया कि इसे मिनिस्ट्री ऑफ एचआरडी से बात कर तुरंत लागू करवाएंगे।
उन्होंने कहा िक ये कंपलसरी तो नहीं होगा, जहां शिक्षक स्टूडेंट्स इसे जरूरी समझते हैं उसे करवा सकते हैं। साथ ही उन्होंने प्रिंसिपल गुरिंदरजीत सिंह से भी वीसी से कहा कि आप इसे अपने स्कूल में शुरू करवाएं। उनका स्कूल देश का पहला स्कूल होगा, जहां ये विषय के तौर पर होगा। प्रिंसिपल ने भी विश्वास दिलाया है कि वे हर हाल में एनर्जी सेविंग को विषय के तौर पर अपनाकर ज्यादा से ज्यादा चेतना लाएंगे। यह सुनते ही ऊर्जा मंत्री बोले कि फिर तो जब शुरूआत होगी तो उन्हीं के स्कूल से होगी। पंजाब उर्जा विकास एजेंसी के डिप्टी मैनेजर तनवीर सिंह विद्यार्थियों की विज्ञान भवन नई दिल्ली में वीसी रिहर्सल भी निरंतर करवाते रहे। यहां जिला साइंस सुपरवाइजर बलजिंदर सिंह, जिला साइंस गतिविधियों के कोआर्डिनेटर संजीवन सिंह डढवाल मौजूद थे। पतारा हाई स्कूल के संदीप, राहुल, वरिंदरजीत, मोहित ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी भी है कि ऊर्जा मंत्री से वीसी करने का मौका मिला।
ऊर्जा मंत्री िपयूष गोयल से रूबरू होते जालंधर िजले के तीन स्कूलों के स्टूडेंट्स।