पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉ ब्लॉसम के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने जीते पदक, सम्मान

लॉ ब्लॉसम के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने जीते पदक, सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | 60वींपंजाब स्टेट स्कूल सुकाय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता संगरूर में हुई। इसमें पंजाब भर से खिलाड़ियों का चयन कर टीम बनाई गई थी। इसमें लॉ ब्लॉसम स्कूल के खिलाड़ियों ने जिले का नेतृत्व करते हुए पदक हासिल किए। स्कूल के तेजस ने गोल्ड, गिरतेज ने ब्रॉन्ज पदक हासिल किया, जबकि जसकरन ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रिंसिपल वंदना मड़िया ने मार्शल आर्ट कोच और स्कूल स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड निखिल हंस और खिलाड़ियों का सम्मान किया। उन्होंने खिलाड़ियों के नेशनल लेवल पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।