- Hindi News
- सोशल वेलफेयर सोसायटी ने कराया नशों के खिलाफ सेमिनार
सोशल वेलफेयर सोसायटी ने कराया नशों के खिलाफ सेमिनार
जालंधर | सोशलवेलफेयर सोसाइटी जालंधर छावनी की तरफ से नशों के खिलाफ सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोफी पिंड में सेमिनार करवाया गया। चेयरमैन कुलविंदर सिंह हुंदल, प्रधान दीपक कुमार गिल ने स्टूडेंट्स को नशों से दूर रह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भागीदार निभाने के लिए प्रेरित किया। यहां परमजीत, गुरदेव सिंह, राम गोपाल थे।