- Hindi News
- अब रविवार को होगा फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल
अब रविवार को होगा फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल
जालंधर | बारिशहोने के चलते सूर्या एनक्लेव के ग्राउंड में पानी भर गया था। इसकी वजह से जगजीत सिंह चट्ठा फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच की तारीख को बदलकर अब रविवार कर दिया गया। पार्षद मनजिंदर सिंह चट्ठा ने बताया कि ग्राउंड में पानी होने से मैच को रद्द किया गया। अब अगले शनिवार और रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे। इस बीच स्कूल के बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। इसलिए रविवार को मैच करवाया जा रहा था।