पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलना भारतीय संस्कृति का सम्मान : अरोड़ा

योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलना भारतीय संस्कृति का सम्मान : अरोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | विश्वके 175 देशों की तरफ से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देना भारतीय संस्कृति का बहुत बड़ा सम्मान है। पंजाब भाजपा के प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनाइटेड नेशन के माध्यम से सभी देशों से बात करके हमारे ऋषि मुनिओं की परम्परा तथा भारतीय संस्कृति के आधार योग को मान्यता दिलवाकर एक महान कार्य किया है। उन्होंने कहा के भगवद् गीता के संदेश अनुसार समता, समानता, शांति बुद्धि को स्थिर रखने के लिए हमारी गुरुकुल परम्परा ने हमेशा से योग को अपनाया है तथा अब पूरे विश्व ने इसके महत्व को गहराई से समझते हुए भारी तनाव आतंकवाद के चलते भारत की इस प्राचीन योग पद्धति को अपनाने की दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई है। विश्व के वैज्ञानिकों ने भी माना है कि भारतीय योग पद्धति से कैंसर, शुगर, ब्लड प्रेशर अन्य कई लाइलाज बीमारियों का इलाज संभव हैं तथा इससे विश्व की स्वास्थ्य दर में तीव्र गति से सुधार होगा।