पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां भारती सेवा संघ के मेडिकल कैंप में 600 से अधिक ने कराया चैकअप

मां भारती सेवा संघ के मेडिकल कैंप में 600 से अधिक ने कराया चैकअप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | मांभारती सेवा संघ की ओर से सर्वहितकारी स्कूल में लगाए दूसरे मेडिकल कैंप में 600 से अधिक मरीजों का चैकअप किया गया। कैंप के अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला और सिविल सर्जन डा. आरएल बस्सन थे। डा. अमित सिंघल, डा. मनोज गुप्ता, डा. अमन बांसल, डा. शमशेर सिंह मान, डा. राजीव शर्मा, डा. ज्योति शर्मा, डा. अश्वनी गुप्ता, डा. निशिमा शर्मा और उनकी टीम ने मरीजों छाती, जोड़ों के दर्द, शूगर, यूरिक एसिड, टीवी आदि रोगों का चैकअप किया। छोटी-छोटी सेहत संबंधी परेशानी होने पर डाक्टरी चैकअप करवाएं सलाह से ही दवाइयां लें। संघ के अध्यक्ष महेश गुप्ता, महासचिव बृज मोहन शर्मा, संजीव संगर, चेयरमैन नरिंदर अग्रवाल, निवेक खन्ना, बलराज गुप्ता, सरवन कुमार शर्मा, कृष्ण देव ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रेस सचिव मनीष अग्रवाल, राजेश खन्ना, लवलीन वैद, राजपाल, विनोद अग्रवाल, रवि अरोड़ा, देसराज मरवाहा, संतोष कुमारी, सतीश कपूर, हर्ष, शशि भूषण, पवन गुप्ता, धीरज अरोड़ा, इंद्र मोहन भास्कर, इकबाल शर्मा, जगदीश चंद्र, वीरेंद्र शर्मा, अतुल अग्रवाल, अजय गुप्ता, गुलशन कुमार, गगन शर्मा, संदीप कालिया, सुरिंदर सिंह सैनी थे।