भक्तों ने निकाली कलश यात्रा
श्री राधा गोपाल मंदिर पंजपीर में 15 से 21 दिसंबर तक श्रीमद भागवत कथा करवाई जा रही है। इसके संबंध में रविवार दोपहर कलश यात्रा निकाली गई। आगे-आगे ढोल ताशे और बैंड बाजे धार्मिक धुनें छेड़ते हुए चल रहे थे और संकीर्तन मंडलियां भजन गायन करते हुए भक्तिमय माहौल बना रही थी। पीछे सिर पर मंगल कलश उठाए महिलाएं श्री राधा-रमन का गुणगान करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा का भक्तों, संस्थाओं और दुकानदारों की तरफ से लंगर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर, पंजपीर चौक, भाई दित्त सिंह नगर, बाग कर्मबख्श आसपास के इलाके की गलियों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई। कथा 15 दिसंबर से श्रीमद भागवत कथा महात्म्य मंगलाचरण, भगवान कपिल, देवाहुति संवाद से शाम सात बजे प्रारंभ होगी। यात्रा में मंदिर पुजारी विजय शर्मा, पांडे, गोविंद लाल मुंजाल, देव राज नैय्यर, रतन लाल शर्मा, बलदेव कपूर, संजय नैय्यर, रविंदर शर्मा, अमित शर्मा, गौतम मल्होत्रा, गौरव, हर्ष महेंद्रू, साहिल भास्कर, हनी ठाकुर, अश्वनी शर्मा थे।