- Hindi News
- नूरमहल आश्रम के पक्ष में कन्नौजिया महासभा के साथ उतरीं पंचायतें
नूरमहल आश्रम के पक्ष में कन्नौजिया महासभा के साथ उतरीं पंचायतें
जालंधर | दिव्यज्योति जाग्रति संस्थान के प्रमुख समाधिष्ठ आशुतोष महाराज जी के अंतिम संस्क्ार के अदालती आदेशों के बाद हो रही हलचल के मददेनजर भारतीय कन्नौजिया महासभा गढ़ा पंजाब की बैठक गढ़ा स्थित दफ्तर में किया गया। इस बैठक में जालंधर के दर्जनों गांवों के पंचों और सरपंचों ने भी िहस्सा लिया। सरपंचाें ने महासभा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर साथ चलने का वायदा करतेे हुए कहा कि इस संस्थान को अन्य डेरों या आश्रमों के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।बैठक में सभा के प्रधान बबला कनौजिया और एससीबीसी के चेयरमैन राकेश कमल कनौजिया ने कहा कि भारत में प्रारंभ से ही ऋषि मनीिषयों की धरती रही है। ब्रह्मज्ञानी संतों का समाधि में जाना और वापस आना कोई नई बात नहीं है। हमारे संत महापुरूष पहले भी समाधि में जाते रहे हैं और वापस भी आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का व्यक्तिगत विषय है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लालचवश संस्थान को बदनाम करके सस्ती लोकप्रियता हािसल करना चाहते हैं। इस मौके पर राकेश कनौजिया, विक्की कनौजिया, तरुण कनौजिया, विकास कनौजिया, विनोद कनौजिया, पवन कनौजिया मोहन लाल(सरपंच), सतनाम सिंह (सरपंच), सैला सिंह (सरपंच), गुरदेव कौर (पंच), सतनाम सिंह नंबरदार, सुखवंत कौर (पंच), सैलेन्दर सिंह (पंच), जगीर सिंह (पंच), दलजीत सिंह (पंच), जोगेंदर सिंह (पंच), सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।