शाहकोट पहुंचे मिस्टर पंजाब हरमनबीर
पीटीसीपंजाबी की तरफ से करवाए मिस्टर पंजाब मुकाबले में हरमनबीर सिंह(19) वासी गांव सोहल जगीर तहसील शाहकोट जिला जालंधर को मिस्टर पंजाब चुना गया है। इस उपलब्धि के लिए उसके पिता मक्खन सिंह और माता पलविंदर कौर काफी खुश हैं। रविवार को शाहकोट पहुंचने पर ट्रक यूनियन के सामने वकील बलदेव सिंह सोहल की देखरेख में लोगों ने बेहतरीन अंदाज में उनका स्वागत किया। हरमनबीर सिंह ने बताया कि पिता, माता के अलावा भाई दविंदर सिंह, बहन मनदीप कौर कैनेडा और जीजा गगनदीप सिंह गैरी कैनेडा के सहयोग से उन्हें यह कामयाबी मिली है। इस दौरान मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन गुलजार सिंह थिंद, राकेश बठला, रोमी गिल, सुखविंदर सिंह शेखेवाल, जोगिंदर सिंह, सरबन सिंह, वजीर चंद, जगदीश सिंह, जरनैल सिंह फौजी, अजीत सिंह संधू, जगसीर सिंह जग्गा, सुरिंदरजीत सिंह चट्ठा, केवल सिंह, जरनैल सिंह चाहल, बलदेव सिंह, रणजीत सिंह, गुरनाम सिंह, निर्मल सिंह, मास्टर सदाराम, दलजीत सिंह, लछमण सोबती, सतनाम सिंह राजेवाल भी थे।
हरमनबीर सिंह ने बताया कि पिता, माता, भाई, बहन और जीजा के सहयोग से उन्हें यह कामयाबी मिली है। -भास्कर
रविवार को शाहकोट पहुंचने पर हरमनबीर सिंह को सम्मानित किया गया। -भास्कर