- Hindi News
- नकोदर पुलिस ने लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार
नकोदर पुलिस ने लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार
नकोदर | सिटीपुलिस ने करीब 1.5 महीने पहले लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों की पहचान करके उनसे लूट का सामान बरामद किया है। एसआई बरजिंदर सिंह ने बताया, कार सवार लुटेरों ने 5 नवंबर को नकोदर-जालंधर मार्ग पर रात के समय लूूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों ने शाहकोट निवासी मनदीप सिंह जो एक्टिवा पर बिजली का सामान लेकर जा रहा था, से 7 हजार रुपए नकदी, मोबाइल फोन और बिजली का सामान लूटा था। इस बारे थाना सिटी में केस भी दर्ज किया गया था। इन लुटेरों को गत दिन लोहियां पुलिस ने काबू किया था। उन्हें जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। आरोपी जगसीर सिंह वासी गांव भेखा हाल वासी मॉडल टाउन अमृतसर रोड मोगा, गुरविंदर सिंह वासी गांव भेखा जसवंत सिंह निवासी गांव कोरेवाल कलां मोगा ने पूछताछ दौरान अपना गुनाह कबूला। पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है।